मुम्बई : दिनेश मीरचंदानी
मुंबई: भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने मुंबई में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के निर्देशित अधिकारी मंदार अशोक तारी, प्रॉपर्टी एजेंट मोहम्मद शेहजादा और कॉन्ट्रैक्टर प्रतिक विजय पिसे शामिल हैं।
आरोप है कि इन लोगों ने एक व्यक्ति से अपनी इमारत के अवैध निर्माण को वैध करने और अन्य सहायता के लिए 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित व्यक्ति ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में आगे की जांच जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की यह कार्रवाई मुंबई में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें