मुंबई : दिनेश मीरचंदानी
नवीन कसारा घाट पर आज दोपहर 3:22 बजे एक भीषण दुर्घटना हुई। टैंकर MH 16 AY 5452 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के लोहे के बैरियर को तोड़ते हुए लगभग 150-200 फीट खाई में गिर गया।
इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई। घायलों को कसारा ग्रामीण अस्पताल और इगतपुरी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपदा प्रबंधन टीम, मृत्युंजय दूत लतीफवाडी, महामार्ग पुलिस केंद्र के अधिकारी और कसारा पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
दुर्घटना की जानकारी 3:05 बजे मिली, रवाना समय 3:07 बजे, दुर्घटना स्थल पर पहुंचने का समय 3:20 बजे और कार्रवाई पूर्ण 6:00 बजे।
पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें