BREAKING NEWS
national

उल्हासनगर में कचरा समस्या से परेशान नागरिक, महानगरपालिका से लगाई गुहार।


उल्हासनगर : दिनेश मीरचंदानी 

उल्हासनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल एरिया और सेंट्रल मित्र मंडळ नवरात्रा मैदान में कचरा जमा होने से नागरिक परेशान हैं। पूरे वॉर्ड में कचरे की समस्या है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा है।

नागरिकों ने महानगरपालिका से जल्द से जल्द रोज कचरा उठाने का नियोजन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर वासी महानगरपालिका को टैक्स देते हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

महानगरपालिका को नागरिकों की समस्या का समाधान करना चाहिए और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

ऐसी मांग समाजसेवक हीरो (शमा) राजई द्वारा उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन से की है।




« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID