BREAKING NEWS
national

राकांपा का तीज महाउत्सव: महिलाओं के लिए मुफ्त मेहंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रम।


 

उल्हासनगर : दिनेश मीरचंदानी 

राकांपा द्वारा आयोजित तीज महाउत्सव में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रुपाली चाकनकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और मुफ्त मेहंदी लगवाई।

कार्यक्रम का आयोजन रॉयल बैंकेट हॉल में किया गया था, जहाँ पर सांस्कृतिक और संगीतमय कार्यक्रम भी रखे गए थे। अधिकार फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री हरेश बोधा और प्रदेश महासचिव सोनिया धामी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

तीज महाउत्सव का आयोजक श्री भारत राजवानी (गंगोत्री) ने कहा, "हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में सम्मान दिलाना है।"

कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक यादगार दिन बन गया।




« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID