मुंबई : दिनेश मीरचंदानी
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक श्रीकांत भारतीय और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गाते ने मुंबई में भाजपा प्रदेश कार्यालय में संयुक्त पत्र द्वारा गणेश मोहन कराड को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
गणेश मोहन कराड ने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है और वह महाराष्ट्र में ओबीसी समुदाय के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और परिवार के सदस्यों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें इस पद तक पहुंचाने में मदद की है।
इस नियुक्ति से महाराष्ट्र में भाजपा की ओबीसी मोर्चा की मजबूती में इजाफा होने की उम्मीद है। गणेश मोहन कराड की नेतृत्व क्षमता और समर्पण से ओबीसी समुदाय के हितों की रक्षा और समृद्धि में मदद मिलेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें