BREAKING NEWS
national

महाराष्ट्र पुलिस के लिए गौरव का पल: पुलिस निरीक्षक सुभाष शंकर पुजारी ने ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में जीता सिल्वर मेडल।


 




लखनऊ : दिनेश मीरचंदानी 

लखनऊ में आयोजित 73वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में महाराष्ट्र पुलिस के पुलिस निरीक्षक सुभाष शंकर पुजारी ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर महाराष्ट्र पुलिस का नाम रोशन किया है।

सुभाष शंकर पुजारी, जो मुंबई के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मरोळ में तैनात हैं, ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाराष्ट्र पुलिस को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी जा रही है।

यह उपलब्धि न केवल सुभाष शंकर पुजारी के लिए बल्कि पूरे महाराष्ट्र पुलिस बल के लिए भी गर्व का विषय है। सुभाष शंकर पुजारी की इस जीत ने महाराष्ट्र पुलिस की शानदार क्षमता और समर्पण को दर्शाया है।

महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी और जवान सुभाष शंकर पुजारी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। यह जीत महाराष्ट्र पुलिस के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी।





« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID