BREAKING NEWS
national

राजस्थान से हथियार लाकर शूटर्स को पहुँचाने वाला गिरफ्तार, बाबा सिद्दीक़ी मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।


 

मुंबई: दिनेश मीरचंदानी 

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीक़ी हत्या मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी भगवंत सिंह को बेलापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, भगवंत सिंह ने हत्या के शूटरों को ना सिर्फ रहने की व्यवस्था कराई थी बल्कि उन्हें हथियार भी उपलब्ध करवाए थे। बताया जा रहा है कि उसने राजस्थान से हथियार लाकर मुंबई में शूटर्स तक पहुँचाए थे।

यह गिरफ्तारी हत्या के इस चर्चित मामले में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है। भगवंत सिंह को मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में 26 अक्टूबर तक रखा जाएगा, जहां उससे और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस की इस कार्रवाई से केस में कई नई परतें खुलने की संभावना है।

क्या है मामला? बाबा सिद्दीक़ी की हत्या के मामले में पुलिस पहले से ही कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस नई गिरफ्तारी से यह साफ होता है कि हत्या की साजिश को अंजाम देने में कई लोग शामिल थे और यह मामला और गहरा हो सकता है। पुलिस इस केस की गहराई से जाँच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

मुंबई में हुए इस हाई-प्रोफाइल हत्या मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और पुलिस द्वारा किए जा रहे खुलासों से यह केस अब एक नया मोड़ ले रहा है।







« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID