BREAKING NEWS
national

मुंबई में फिरौती रैकेट का भंडाफोड़: “लॉरेंस बिश्नोई गैंग” के नाम पर ज्वेलर्स से 20 लाख की मांग, चार आरोपी गिरफ्तार।


 






मुंबई: दिनेश मीरचंदानी 

मुंबई पुलिस ने विलेपार्ले के एक ज्वेलर्स कारोबारी से खुद को “Lawrence Bishnoi Gang” का सदस्य बताकर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कुर्ला स्थित Lokmanya Tilak Terminus से 5 लाख रुपये नकद के साथ दबोचा गया।

इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के अधिवक्ता आशीष राय, पंकज मिश्रा और प्राची पाण्डेय आरोपियों की पैरवी कर रहे हैं। आरोपियों को तीसरी बार 21 फरवरी को अंधेरी न्यायालय में पुनः पुलिस रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।

ऐसे रची गई फिरौती की साजिश

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अजित सोहनलाल जैन (46) विलेपार्ले पूर्व में ज्वेलरी शॉप चलाते हैं।
उन्हें 12 फरवरी 2026 से व्हॉट्सऐप पर धमकी भरे संदेश मिलने शुरू हुए।

संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया

20 लाख रुपये की मांग की गई

रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई

बाद में बातचीत के बाद रकम 5 लाख रुपये पर तय हुई।

लगातार कॉल और कुर्ला में डिलीवरी का निर्देश

15 और 16 फरवरी को आरोपियों ने लगातार कॉल और संदेश भेजकर पैसे तैयार रखने को कहा।
16 फरवरी को दोपहर 2 बजे रकम Lokmanya Tilak Terminus पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

कारोबारी ने अपने कर्मचारियों 

मनीष परिहार (30) और अशोक त्रिवेदी (32) — को 5 लाख रुपये बैग में देकर पार्किंग परिसर स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट के पास खड़ा रहने को कहा।

“लालपरी” था कोड वर्ड

शाम लगभग 4:30 बजे कॉलर ने बताया कि उसका व्यक्ति “लालपरी” कोड वर्ड बोलेगा।
कुछ देर बाद चार संदिग्ध युवक पहुंचे। टोह लेने के बाद दो युवकों ने कोड वर्ड बोला और बैग लेकर आगे बढ़ गए।

200 मीटर पीछा कर दबोचे गए

पहले से सादी वर्दी में तैनात पुलिस टीम ने आरोपियों का लगभग 200 मीटर पीछा किया और उन्हें ऑटो में बैठकर भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया।

तलाशी में बरामद हुआ:

₹5 लाख नकद

कई मोबाइल फोन

एक सोने रंग का मोबाइल हैंडसेट

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान:

दीपक नरेंद्र डंगोल (19), निवासी पुणे

माजिद साजिद खान (21), निवासी गोवंडी, मुंबई

फैजान फिरोज खान (27), निवासी पुणे

साहिल इलियाज शेख (20), निवासी गोवंडी, मुंबई

पूछताछ में आरोपियों ने इम्तियाज और वशीर नामक व्यक्तियों के कहने पर रकम लेने की बात कबूल की है।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच के तहत:

मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं

अंतरराज्यीय लिंक की जांच की जा रही है

मुख्य साजिशकर्ताओं की तलाश जारी है

मुंबई पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध के नाम पर डर पैदा कर फिरौती वसूलने की ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।




















NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID