BREAKING NEWS
national

सियासत

politics
Pune लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Pune लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवंगत मनीषा सुशांत भिसे के बच्चों के इलाज हेतु 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता को दी मंजूरी।


पुणे: दिनेश मीरचंदानी 

दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल प्रकरण में दिवंगत मनीषा सुशांत भिसे के दो मासूम बच्चों के उपचार के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री सहायता निधि से कुल 24 लाख रुपये की आर्थिक मदद को स्वीकृति दी है।

इस सहायता के अंतर्गत एक बच्चे के लिए 10 लाख रुपये तथा दूसरे के लिए 14 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह निर्णय राज्य सरकार की मानवीय और संवेदनशील कार्यपद्धती को दर्शाता है, जो आपातकालीन स्थितियों में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहती है।

दिवंगत मनीषा भिसे का प्रकरण पूरे राज्य में चर्चा का विषय रहा है, और इस घटनाक्रम के पश्चात उनके बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया था। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई यह आर्थिक सहायता न केवल बच्चों के चिकित्सा उपचार में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम भी मानी जा रही है।

राज्य सरकार द्वारा समय पर लिया गया यह निर्णय सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशील शासन की मिसाल प्रस्तुत करता है।

'आगे भी खर्च की राशि दी जाएगी'

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार इन बच्चों के इलाज के लिए लगने वाला सारा खर्च मुख्यमंत्री सहायता निधि से स्वीकृत किया जा रहा है।

अब तक के खर्च का बिल अस्पतालों ने भेजा है, और उसे भी मंजूरी मिल चुकी है। आगे के इलाज के लिए जो भी खर्च होगा, उसे भी निधि से स्वीकृत किया जाएगा, ऐसा मुख्यमंत्री सहायता निधि के प्रमुख रमेश्वर नाईक ने बताया।












पुणे बस दुष्कर्म मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता।


पुणे: दिनेश मीरचंदानी 

पुणे बस दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी दत्तात्रय रामदास गाडे को पुणे अपराध शाखा की टीम ने शिरूर तहसील के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम है, जिसने इस जघन्य अपराध के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैला दिया था।

गुप्त सूचना के बाद तेज़ी से हुई गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा की एक विशेष टीम ने शिरूर तहसील के एक गांव में छापेमारी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी और आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता मिली।

क्या है पूरा मामला?

यह दर्दनाक घटना पुणे शहर में एक बस के अंदर हुई थी, जिसने सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और विभिन्न सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले ने न सिर्फ पुणे बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

न्याय की दिशा में अगला कदम

आरोपी को अब कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

यह घटना एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर चिंता पैदा करती है। पुणे शहर में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है, और प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं?

पुलिस प्रशासन और सरकार पर दबाव

इस घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन पर जबरदस्त दबाव है कि वे सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा बढ़ाएं और ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। अब यह देखना होगा कि इस मामले में न्याय की प्रक्रिया कितनी तेज़ी से आगे बढ़ती है और क्या सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस सुधार होता है।

यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने का समय आ गया है।









महाराष्ट्र सरकार का मान्यता पत्र फर्जी तरह से लेनेवाले फर्जी पत्रकार की विधीमंडल में घूसपैठ।


 


पुणे/मुंबई: दिनेश मीरचंदानी 

फर्जी पत्रकारों द्वारा ब्लैकमेल कर संपत्तियों पर कब्जा करने के मामले में एक और घटना सामने आई है। पीड़ित गृहस्वामी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता और स्वयंभू पत्रकार ओम प्रकाश पाण्डेय (प्लॉट नंबर 56, बधे फ्लोर मिल के पास, कोंढवा खुर्द, पुणे 4110048, मूल गांव सतना, जबलपुर, मध्य प्रदेश, मोबाइल नंबर +919762999991, 9881933438) ने ब्लैकमेल करके उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, पाण्डेय ने महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में खुद को प्रस्तुत किया और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ अपनी तस्वीर को व्हाट्सएप प्रोफाइल पर इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया। इससे भाजपा की छवि को भी नुकसान पहुंचा है।

पीड़ित ने बताया कि पाण्डेय ने राज्य सरकार से फर्जी तरीके से मान्यता पत्र और एक्रिडिटेशन प्राप्त किया, जबकि उसे ठीक से खबरें लिखना भी नहीं आता। इसके बावजूद, उसने हाल ही में विधानसभा सत्र में भी उपस्थिति दर्ज कराई।

पुलिस में शिकायत दर्ज

पीड़ित का कहना है कि इस मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई है। पाण्डेय पर पहले भी रेलवे, स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका के अधिकारियों को ब्लैकमेल करने के आरोप हैं। अकोला जिले के खदान पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज है। इसके अलावा, उसने पुणे में एक डॉक्टर अधिकारी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी।

कमरे पर अवैध कब्जा और ब्लैकमेलिंग

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पाण्डेय ने ब्लैकमेलिंग के जरिए उनकी शिवाजी नगर गांव में स्थित कमरे पर अवैध कब्जा कर लिया। उन्होंने बताया कि पाण्डेय शुरू में मेहमान बनकर वहां रहने आया था और बाद में बिना अनुमति के कमरे में घुसकर कब्जा कर लिया। पाण्डेय ने अवैध रूप से पानी का कनेक्शन भी ले रखा है और चोरी से पानी का उपयोग कर रहा है।

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कहा कि वे कार्रवाई करने के बजाय पाण्डेय का साथ दे रहे हैं। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्होंने समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली है और उनके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

पीड़ित ने न्याय की गुहार

यह मामला अब न्याय की मांग के लिए संबंधित अधिकारियों के पास पहुंच चुका है। पीड़ित ने उम्मीद जताई है कि उन्हें इस मामले में जल्द से जल्द न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













महाराष्ट्र में तीसरी आघाडी का गठन, महायुति और महाविकास आघाडी को चुनौती।


पुणे : दिनेश मीरचंदानी 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की घोषणा के पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुणे में आयोजित एक पत्रकार परिषद में तीसरी आघाडी का गठन किया गया है, जिसका नाम 'महाशक्ति परिवर्तन' रखा गया है।

इस आघाडी में माजी खासदार संभाजीराजे छत्रपति, स्वाभिमानी शेतकरी संघठन के अध्यक्ष माजी खासदार राजू शेट्टी और प्रहार के आमदार बच्चू कडू शामिल हैं। महायुति से अलग होकर बच्चू कडू ने तीसरी आघाडी में शामिल होने की घोषणा की है।

तीसरी आघाडी के गठन से महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। महायुति और महाविकास आघाडी को इस नई आघाडी से चुनौती मिल सकती है। विधानसभा चुनावों में तीसरी आघाडी की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।





पिंपरी चिंचवड में शारीरिक शिक्षक द्वारा 12 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न, आरोपी और 7 अन्य गिरफ्तार।


पुणे : दिनेश मीरचंदानी 

पिंपरी चिंचवड में एक चौंकाने वाली घटना में एक शारीरिक शिक्षक पर 12 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक और स्कूल के 7 अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

निगड़ी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर शत्रुघ्न माली ने बताया कि लड़की ने अपने परिवार को शिक्षक द्वारा अनुचित तरीके से छूने की बात बताई, जिसके बाद लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज की।

इससे पहले भी शिक्षक के खिलाफ इसी तरह की शिकायतें दर्ज की गई थीं, लेकिन स्कूल ने उसे फिर से नियुक्त किया। पुलिस ने आरोपी और 7 अन्य को हिरासत में लिया है और मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉक्सो की धाराएं लगाई गई हैं।




पुणे में दहिहंदी उत्सव: ड्रग्स मुक्त भारत के लिए आयोजित कार्यक्रम।


 

पुणे : दिनेश मीरचंदानी 

एन्जॉय ग्रुप (पो.लाइन बॉय) पुणे शहर के संस्थापक अध्यक्ष कुणाल भाऊ पोळ द्वारा आयोजित अखिल ससानेनगर हडपसर दहिहंदी उत्सव 2024 में ड्रग्स मुक्त भारत के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री समीर जी वानखेडे साहेब, आईआरएस अधिकारी और ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ने वाले व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

दहिहंदी उत्सव के अवसर पर, दिनांक 27/8/2024 को शाम 6 बजे, स्थान: डी मार्ट समोर, ससाणेनगर हडपसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी युवाओं और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें और इसकी शोभा बढ़ाएं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ड्रग्स मुक्त भारत के लिए जागरूकता फैलाना और युवाओं को ड्रग्स के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करना है।




पुणे एयरपोर्ट पर फर्जी टिकटों से उड़ान भरने का प्रयास, दोन गिरफ्तार।


पुणे : दिनेश मीरचंदानी 

पुणे एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस के विमान से फर्जी टिकटों के माध्यम से उड़ान भरने की कोशिश कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सलीम खान और नसीरुद्दीन खान नाम के दो लोगों ने फर्जी टिकटों के जरिए इंडिगो के विमान से लखनऊ जाने की योजना बनाई थी। उन्होंने फर्जी टिकटों के माध्यम से एयरपोर्ट में घुसने की भी कोशिश की थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।