उल्हासनगर: दिनेश मीरचंदानी
8 जनवरी 2025 को उल्हासनगर महानगर पालिका ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पन्नी के गोदाम को सील कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व उपायुक्त श्री अजय साबळे ने किया। कल्याण अंबरनाथ रोड पर स्थित अनिल अशोक टाकिज के सामने एक दुकान में लाखों की प्रतिबंधित पन्नी का भंडार पाया गया।
जानकारी मिलते ही महानगर पालिका की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। दुकान के अंदर से पन्नी के कुछ नमूने लिए गए और गोदाम को सील कर दिया गया। दुकान मालिक का दावा है कि उनके पास सभी पन्नियों के लिए आवश्यक परमिट और लाइसेंस हैं। उनका कहना है कि पन्नियां 51 माइक्रोन की हैं, जो प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं आतीं।
महानगर पालिका ने इन पन्नियों के माइक्रोन की जांच के लिए मामला महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) को भेज दिया है। उपायुक्त श्री अजय साबळे ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई ने शहर में हलचल मचा दी है और जल्द ही इस मामले की पूरी जानकारी साझा की जाएगी।
यह कार्रवाई महानगर पालिका की प्रतिबंधित सामग्री के खिलाफ सख्त रुख और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार यह अवैध प्लास्टिक पन्नियों का कारोबार जो उल्हासनगर में जोरों शोरों से फल फूल रहा है। अवैध प्लास्टिक पन्नियों के धंधे को उल्हासनगर भाजपा के एक बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त है।
सूत्रों के अनुसार जीतू नामक व्यक्ति कर रहा है अवैध प्लास्टिक पन्नियों का बहुत बड़ा कारोबार उसका दुकान नेहरू चौक से अमन टॉकीज रोड (उल्हासनगर-2) के बीच में है। उसकी दुकान पटेल लो प्राइस के आजू-बाजू में है। उल्हासनगर महानगरपालिका और महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को अवैध प्लास्टिक पन्नियों के गंभीर विषय पर ध्यान देना चाहिए और कार्रवाई भी करनी चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें