उल्हासनगर: दिनेश मीरचंदानी
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल सामने आ सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के बहुचर्चित कालानी परिवार जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकता है। इस संभावित राजनीतिक कदम को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
इस हाई-प्रोफाइल प्रवेश में रविंद्र चौहान कार्यकारी अध्यक्ष (बीजेपी महाराष्ट्र), श्वेता शालिनी (भाजपा नेता), संतोष पांडे और संजय सिंह (चाचा) की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। ये चारों नेता लगातार संवाद और समन्वय में जुटे हुए हैं, जिससे कालानी परिवार की पार्टी में एंट्री को सफल और रणनीतिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस कदम को हरी झंडी दे दी है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि पार्टी इस फैसले को लेकर पूरी तरह गंभीर और तैयार है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कालानी परिवार का भाजपा में प्रवेश उल्हासनगर और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी के प्रभाव को और मजबूत करेगा। साथ ही यह कदम उल्हासनगर महानगर पालिका चुनावों में भाजपा की रणनीति को नई दिशा दे सकता है।
फिलहाल, आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन पार्टी और राजनीतिक गलियारों में यह विषय चर्चा का केंद्र बन चुका है। यदि सब कुछ योजना अनुसार चलता है, तो आने वाले दिनों में भाजपा में एक बड़ा चेहरा शामिल हो सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें