अंबरनाथ : दिनेश मीरचंदानी
महाराष्ट्र में एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। अंबरनाथ में 9 साल की लड़की के साथ लैंगिक अत्याचार की घटना हुई है। आरोपी ने लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर अत्याचार किया।
यह घटना अंबरनाथ पश्चिम के एक परिसर में सार्वजनिक शौचालय के पास हुई। आरोपी का नाम संतोष कांबळे है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में लैंगिक अत्याचार और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। बदलापुर में हाल ही में हुई एक समान घटना के बाद यह घटना सामने आई है, जिससे इलाके में आक्रोश है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें