बदलापुर : दिनेश मीरचंदानी
दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी अक्षय शिंदे के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले, दोनों लड़कियों के साथ हुए उत्पीड़न के लिए एक ही मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अदालत के हस्तक्षेप के बाद एसआईटी ने दूसरी लड़की के साथ हुए उत्पीड़न के लिए एक अलग मामला दर्ज किया है।
इस नए मामले के दर्ज होने से आरोपी अक्षय शिंदे को फिर से पुलिस हिरासत में भेजे जाने की संभावना है। शिंदे वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें