कल्याण : दिनेश मीरचंदानी
कल्याण के रेलवे स्टेशन से डोंबिवली की मानपाडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पुणे के हिंजवाडी इलाके में एक नर्सरी मजदूर प्रवीण महतो की हत्या करने का आरोप है। आरोपियों के नाम राजकुमार नथुनी प्रसाद सिंह और धीरज कुमार रमोद सिंह है।
पुलिस को पता चला था कि दोनों आरोपी कल्याण रेलवे स्टेशन से बिहार भागने की फिराक में हैं। इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुराडे ने मानपाडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कादबाने को इस संबंध में जानकारी दी।
विजय कादबाने ने तत्काल एक टीम गठित कर आरोपियों को कल्याण पूर्व रेलवे परिसर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि राजकुमार सिंह को शक था कि प्रवीण महतो के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके कारण उसने हत्या की।
इस सफल ऑपरेशन को मानपाडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कादबाने के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक राम चोपड़े और प्रशांत आंधळे की टीम ने अंजाम दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें