BREAKING NEWS
national

अंबरनाथ में रासायनिक गैस लीक का कहर धुएं का साम्राज्य फैला, नागरिकों में घबराहट अग्निशमन दल ने पाया नियंत्रण, कोई जानहानी नहीं प्रशासन ने की सुरक्षा के लिए अपील।


अंबरनाथ : दिनेश मीरचंदानी 

अंबरनाथ शहर के मोरिवली एमआईडीसी परिसर में 12 सितंबर की शाम को एक रासायनिक गैस लीक की घटना सामने आई। इस घटना में एक रासायनिक कंपनी से गुरुवार की रात देर से गैस लीक होने से पूरे शहर में धुएं का साम्राज्य फैल गया।

नागरिकों में घबराहट फैल गई और कई लोगों को आंखों और गले की समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, अग्निशमन दल को गैस लीक पर नियंत्रण पाने में सफलता मिली और किसी भी प्रकार की जानहानी नहीं हुई।

प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने और अधिक जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।





« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID