BREAKING NEWS
national

शिवसेना नगरसेविका डॉ. मीना सोंडे एवं सोहम फाउंडेशन का अनूठा पहल, 'प्रकृति के साथ फ्रेंडशिप डे' पर 100 आशा कार्यकर्ताओं को रेनकोट और 50 पौधों का वितरण।


 




उल्हासनगर: दिनेश मीरचंदानी

फ्रेंडशिप डे के अवसर पर शिवसेना की नगरसेविका डॉ. मीना सोंडे एवं सोहम फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम "प्रकृति के साथ फ्रेंडशिप डे" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली जमीनी स्तर पर कार्यरत 100 आशा (ASHA) कार्यकर्ताओं को मानसून के दौरान उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेनकोट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए 50 नीम एवं बेलपत्र के पौधों का भी वितरण किया गया। उपस्थित लोगों से इन पौधों का रोपण एवं संरक्षण करने का आह्वान किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर नगरसेविका डॉ. मीना सोंडे ने कहा कि फ्रेंडशिप डे केवल लोगों के बीच मित्रता का पर्व नहीं है, बल्कि हमें प्रकृति के साथ अपने रिश्ते को भी मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य करती हैं, इसलिए उनका सम्मान और सहयोग करना समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि "प्रकृति से प्रेम करें, क्योंकि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी मित्र है। यदि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।"

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सोहम फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

























« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID