BREAKING NEWS
national

महाराष्ट्र को मिल सकती हैं पहली महिला मुख्य सचिव! IAS मनीषा पाटणकर म्हैसकर के नाम की चर्चा तेज, 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे राजेश अग्रवाल।


मुंबई: मंत्रालय टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

महाराष्ट्र के प्रशासनिक गलियारों में राज्य के अगले मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वरिष्ठ IAS अधिकारी मनीषा पाटणकर म्हैसकर (1992 बैच, महाराष्ट्र कैडर) को महाराष्ट्र का अगला मुख्य सचिव बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि उनकी नियुक्ति होती है, तो वे महाराष्ट्र के इतिहास में पहली महिला मुख्य सचिव बनने का गौरव हासिल कर सकती हैं।

वर्तमान मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल (1989 बैच) आगामी 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद पर नई नियुक्ति की प्रक्रिया महत्वपूर्ण हो जाएगी।

मनीषा पाटणकर म्हैसकर वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के पद पर कार्यरत हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता को देखते हुए उनका नाम संभावित दावेदारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि, उनकी नियुक्ति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब सभी की निगाहें राज्य सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

यदि मनीषा पाटणकर म्हैसकर के नाम पर मुहर लगती है, तो महाराष्ट्र के प्रशासनिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।














« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID