कल्याण : दिनेश मीरचंदानी
महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने कल्याण में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक उत्पादन करने वाले एक कारखाने पर छापा मारते हुए 1.45 टन प्लास्टिक का भंडार जप्त किया है। मंडल के अध्यक्ष सिद्धेश कदम के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि कारखाने में प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग्स का उत्पादन हो रहा था।
कारखाना मालिक से पूछताछ में यह सामने आया कि उसके पास कारखाना चलाने के लिए कोई वैध अनुमति नहीं थी। इसके बाद, कारखाने को सील कर प्लास्टिक भंडार को जब्त कर लिया गया। जप्त किया गया प्लास्टिक म्हारळ ग्रामपंचायत को सुपुर्द किया गया है और इसे उचित तरीके से नष्ट किया जाएगा।
मंडल अब अन्य अवैध प्लास्टिक उत्पादन करने वाले उद्योगों की खोज में जुटा हुआ है।
आज भी कल्याण और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भी बहुत सारे अवैध प्लास्टिक के कारखाने चल रहें हैं।
क्या उन अवैध प्लास्टिक कारखानों पर भी करवाई की जाएगी क्या??
ऐसा सवाल अभी पब्लिक के मन में आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें