BREAKING NEWS
national

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में देरी: भीषण गर्मी और मानसून बना बाधा, अब 15 सितंबर 2025 से होगी प्रक्रिया शुरू


मुंबई: दिनेश मीरचंदानी 

महाराष्ट्र में 10,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाएगी। गृह विभाग ने 2024 से दिसंबर 2025 के बीच खाली पड़े पदों को भरने की अनुमति दी थी, लेकिन वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और आगामी मानसून के कारण इस प्रक्रिया में देरी की संभावना जताई जा रही है।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, और इसे जून 2025 से शुरू करने की योजना थी। हालांकि, भीषण गर्मी और जून में आने वाले मानसून को देखते हुए भर्ती परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित कर पाना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में, अब भर्ती प्रक्रिया के 15 सितंबर 2025 से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

सरकार कर रही हालात की समीक्षा, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

राज्य सरकार और पुलिस विभाग लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही उम्मीदवारों को नई तारीखों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में देरी से हजारों अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि गर्मी और बारिश के बीच उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा कराना मुश्किल होगा, इसलिए नई तारीखों के साथ परीक्षा आयोजित करना ही बेहतर विकल्प होगा। अब सभी की निगाहें सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले नए शेड्यूल पर टिकी हैं।












« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID