BREAKING NEWS
national

मुश्किल वक्त में मददगार बने आयुष्मान भारत प्रमुख ओमप्रकाश शेटे, KEM हॉस्पिटल में बुजुर्ग की सफल सर्जरी।


 

मुंबई: दिनेश मीरचंदानी 

सांगली निवासी श्रीमती सिंधू अशोक पाटील (65 वर्ष) गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रही थीं और मिरज के भारती हॉस्पिटल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने तत्काल ब्रेन सर्जरी की आवश्यकता जताई, जिसकी अनुमानित लागत ₹6,50,000 थी। परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह खर्च उठा पाना संभव नहीं था।

इस कठिन परिस्थिति में उन्हें सलाह मिली कि वे मुंबई के KEM हॉस्पिटल में संपर्क करें। परिवार तत्काल एम्बुलेंस से मरीज को लेकर KEM हॉस्पिटल पहुँचा, लेकिन वहां बेड उपलब्ध नहीं था। निराशा और चिंता के बीच परिजन असमंजस में थे कि अब आगे क्या किया जाए।

इसी दौरान परिवार को सांगली के श्री कपिल पाटील से संपर्क करने की सलाह दी गई। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसे आयुष्मान भारत मिशन, महाराष्ट्र के प्रमुख श्री ओमप्रकाश शेटे तक पहुँचाया। शेटे साहब ने तुरंत KEM हॉस्पिटल की अधिष्ठाता डॉ. संगीता राउत से संपर्क किया और तत्काल बेड की व्यवस्था कराई।

परिणामस्वरूप, 3 मार्च 2025 को श्रीमती सिंधू पाटील की न्यूरो सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई और यह संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया।

इस पूरे घटनाक्रम में श्री ओमप्रकाश शेटे की तत्परता और सहयोग ने एक गरीब परिवार को संकट से उबारा और मरीज को नया जीवनदान मिला। आयुष्मान भारत मिशन के तहत जरूरतमंदों को समय पर और निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का यह उदाहरण उन हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण है, जो आर्थिक तंगी के चलते सही इलाज नहीं करवा पाते।









« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID